Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 जून 2021: आज इन राशियों के पक्ष में है ग्रह नक्षत्र, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 08 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर सकारात्मक नतीजे मिलने से अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज चुनौती का सामना करना पड़ सकता है | विदेश में पढ़ने की सोच रहे जातको को जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का प्रतीत हो रहा है | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान आपका मान सम्मान बढ़ाएगा | आज आपका कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है, जिस वजह से आपको नुकसान की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी भी प्रकार की चिंता को हावी न होने दे | लम्बे समय बाद दोस्तों से मिलने की योजना बन सकती है | नौकरीपेशा जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे, अन्यथा बात बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की संभावना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आर्थिक मामलो में दिन शुभ संकेत दे रहा है, निवेश के लिए दिन शुभ है | व्यापारी जातक नई योजनाओ पर काम करेंगे | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | कोर्ट कचहरी के मामले में आज फैसला आ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन निश्चित परिणाम वाला रहेगा | किसी कार्य में जल्दी फैसला न कर पाने की वजह से नुकसान की सम्भावना है | नौकरीपेशा जातको के लिए भाग्य पक्ष में है | किसी मित्र से मटमुटाव की स्थिति चल रही है, तो इसे दूर करने के लिए आज का दिन शुभ है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी कार्य में आपको मित्र या भाई की मदद लेनी पड़ सकती है | आज के दिन उधार धन ना ले, चुकाने में परेशानी होगी | आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगा | हालाँकि सेहत के मामले में दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, डॉक्टर से परामर्श की आवश्यकता होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आपकी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जायेगी | आज परिवार के छोटे बच्चो की फरमाइश पर कुछ खरीद सकते है | आर्थिक मामले में आज सावधानीपूर्वक काम करे तो बेहतर है | आज मित्र से दाम्पत्य जीवन की परेशानी को शेयर कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि आज कुछ लोग आपकी नेकी का फायदा उठा सकते है | आज किसी सरकारी कार्य के चलते आपको लम्बी भागदौड़ करनी पड़ेगी | शाम के समय मित्रो संग मुलाकात होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आर्थिक मामलो में दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको पर आलस्य हावी रहेगा, जिससे काम में मन नहीं लगेगा | आज पड़ोसी किसी मामले में आपसे राय मांग सकता है | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बन सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | इस राशि के छात्रों को गुरु से आशीर्वाद मिलेगा | वैसे आज न चाहते हुए भी आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | राजनीती से जुड़े जातको के लिए आज का दिन शुभ है, उनके जनसमर्थन में वृद्धि होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | कामकाज में सफलता आपकी रूचि और मेहनत पर निर्भर करेगी | ऑफिस में महिला मित्र से आपको बड़ी मदद मिलने वाली है | आज भावनाओ में बहकर कोई भी निर्णय ना ले, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | पूर्व में कहीं निवेश किया गया धन आपको लाभ पहुंचाने वाला है | कामकाज को लेकर सकारात्मक फल मिलेंगे | संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर